नई दिल्ली | Wrestlers Protest: पिछले कुछ दिनों शांत पड़ा पहलवानों के उत्पीड़न का मामला एक बार फिर से बड़ी सुर्खियां बन गया है।
इस मामले में दिल्ली की कोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व चैयरमैन और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) और कुश्ती फेडरेशन के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को तलब किया है।
कोर्ट ने दोनों को 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 बालिग महिला पहलवानों की तरफ से बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण के मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।