धौलपुर | मंगलवार को बेरोजगार युवा समिति (Unemployed Youth Committee) की ओर से राजस्थान सरकार के महिलाओं को 50% आरक्षण देने के विरोध में शहर के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया |
इसके बाद सभी युवाओं ने विरोध रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन (memorandum) सौंपा है | ज्ञापन के माध्यम से महिला आरक्षण (women's reservation) को यथावत रखने की मांग की है |
बेरोजगार युवक समिति के सदस्य राम दिनेश गुर्जर ने बताया कि राजस्थान की भाजपा सरकार (BJP government) ने महिलाओं का आरक्षण 30% से बढ़ाकर 50% कर दिया है, जिसके कारण युवाओं में रोष पैदा हो रहा है | महिला आरक्षण (women's reservation) में बढ़ोतरी से बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर खतरा बढ़ जाएगा |
उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही सरकारी नौकरियों (government jobs) में भर्तियां कम निकाल रही है | देश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ती जा रही है | युवा नौकरियों के लिए दर-दर की ठोखरे खा रहे हैं | इसके बावजूद राज्य सरकार ने महिला आरक्षण (women's reservation) में बढ़ोतरी कर दी है |