जयपुर – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को 36.88 करोड़ लागत से बन रहे सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। दिया कुमारी ने कहा कि मानसून में जलभराव की समस्या से सभी लोग बरसों से परेशान थे, परन्तु अब इस ड्रेनेज प्रोजेक्ट से इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल पाएगी।
उन्होंने कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट, रेलवे ओवर ब्रिज, बालिका कॉलेज और सेटेलाइट हॉस्पिटल आ रहे हैं। अन्य जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मैं जल्द ही इलाके में साप्ताहिक जनसुनवाई शुरू करने जा रही हूँ।

सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा होने से भवानी निकेतन, ढेहर के बालाजी, अल्का सिनेमा, 1 नंबर सन एंड मून, मुरलीपुरा एवं विद्याधर नगर आदि क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही वार्ड नं 4 में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से सर्वोदय कॉलोनी से लालाराम नगर बढारना में जल निकास ड्रेनेज का निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
