जोधपुर | Devasi Samaj Maha Kumbh: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के घमासान के बीच रविवार को जोधपुर में अखिल राजस्थान स्तर के देवासी समाज का महाकुंभ का आयोजन हुआ।
जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित किस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आपनी मांगों को सरकार के सामने रखा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने और लोगों को जुटाने के लिए तैयारियां दो महीने पहले से ही शुरू हो गई थी।
इस कार्यक्रम के लिए समस्त राजस्थान में जनसंपर्क कर आमंत्रण के लिए समाज के लोगों को पीले चावल बांटे गए थे।