जयपुर। खान सचिव आनन्दी ने बताया है कि राज्य की मिनरल एक्सप्लोरेशन रिपोर्टस (Mineral Exploration Reports) और आक्शन ब्लॉक्स (auction blocks) का रेकार्ड नेशनल जियोसाइंस डाटा रिपोजेटरी (NGDR) पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा | इसके लिए 2600 जियोलोजिकल रिपोर्टस को अपलोड कराने का कार्य शुरु कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे राजस्थान की खनिज संपदा और ऑक्शन ब्लॉक्स (auction blocks) की जानकारी एक क्लिक में इस पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेगी और देश दुनिया से कहीे से भी कोई भी इसे देख सकेंगे।
खान सचिव आनन्दी ने यह जानकारी खनिज भवन में राजस्थान राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की कार्यकारी समिति की बैठक में दी। बैठक में निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल, आरएसएमईटी (RSMET) के सीईओ (CEO) एनपी (NP) सिंह, जीएसआई (GSI), आईबीएम (IBM), एमईसीएल (MECL), आरएसएमएम (RSMM) के अधिकारी हिस्सा ले रहे थे।
एनजीडीआर (NGDR) पोर्टल पर अपलोड कराने का कार्य भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एप्लीकेशन एण्ड जियो-इंफोरमेटक्स (BISAG-N) के माध्यम से शुरु कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दस्तावेजों के साथ ही संबंधित नक्शें और परिशिष्ठ भी अपलोड होंगे। बिसाग-एन (BISAG-N) द्वारा संबंधित दस्तावेज स्केन करते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य आरंभ कर दिया गया है और 650 भूवैज्ञानिक रिपोर्ट (geological reports) को स्केन कर लिया गया है।