thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

जिला प्रभारी मंत्री ने सुनें अभाव अभियोग, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

thinQ360 thinQ360 18

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट में हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए घोषणाएं हुई हैं। जिला प्रशासन ने धरातल पर लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में जागरूक रहते हुए योजनाओं का लाभ लें

HIGHLIGHTS

  1. 1 जिला प्रभारी मंत्री ने पेयजल, विद्युत, सिंचाई, अतिक्रमण, राशन सामग्री वितरण, खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने से संबंधी परिवेदनाओं को सुना। उन्होंने जनसुनवाई में आमजन से कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं
district in charge minister should listen to lack of complaint

जयपुर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व हनुमानगढ़ जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें।

जिला प्रभारी मंत्री ने पेयजल, विद्युत, सिंचाई, अतिक्रमण, राशन सामग्री वितरण, खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने से संबंधी परिवेदनाओं को सुना। उन्होंने जनसुनवाई में आमजन से कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट में हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए घोषणाएं हुई हैं। जिला प्रशासन ने धरातल पर लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में जागरूक रहते हुए योजनाओं का लाभ लें।

जनसुनवाई में जिला कलेक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक विकास सागंवान सहित जनप्रतिनिधिगण और सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें: