जयपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक ने जयपुर के चाकसू तहसील के कौथून गांव में रात्रि चौपाल के दौरान आम जनता के अभाव अभियोग सुने। इस दौरान रामपुरा में सरकारी ट्यूबवेल का निजी संस्थान (private institute) द्वारा उपयोग करने की शिकायत प्राप्त हुई।
जिसके संबंध में संभागीय आयुक्त ने तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को एक दिन में मौका निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट (Report) प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
वहीं, कौथून में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (NH-12) से पूर्व दिशा की ओर आबादी के विद्युत लाइन (power line) को कौथून सीटी में जोड़ने संबंधी परिवाद के संबंध संभागीय आयुक्त ने अधिशाषी जेवीवीएनएल (JVVNL) को आवश्यक कार्यवाही करने एवं एनएचएआई (NHAI) के पदाधिकारियों को प्रकरण में अनुमति जारी करने के लिए निर्देशित किया।
रात्रि चौपाल के दौरान कौथून में आबादी में ग्राम विकास सहकारी समिति को आवंटित भूमि एवं अतिक्रमण के परिवाद (complaint) में विकास अधिकारी को 3 दिवस में अतिक्रमण हटाने निर्देशित किया गया।