thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

पिकनिक मनाने आती हैं और चली जाती हैं प्रियंका गांधी, जनता की परवाह के लिए नहीं, अभी चुनाव हैं इसलिए आ रही

desk desk 30

दीया कुमारी (Diya Kumari) ने प्रियंका गांधी के दौरे पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव शुरू होने पर वो अपनी शक्ल दिखाने आ रही हैं।  आज भी सभा के बाद रणथंभौर जा रही हैं। ये सिर्फ यहां पिकनिक मनाने आती हैं, जनता की परवाह के लिए नहीं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 दीया कुमारी (Diya Kumari) ने प्रियंका गांधी के दौरे पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव शुरू होने पर वो अपनी शक्ल दिखाने आ रही हैं। आज भी सभा के बाद रणथंभौर जा रही हैं। ये सिर्फ यहां पिकनिक मनाने आती हैं, जनता की परवाह के लिए नहीं।
diya kumari taunt against priyanka gandhi dausa rally
Diya Kumari

जयपुर | प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के दौसा जिले में दौरे से पहले ही राजस्थान की सियासत गरमाई हुई है। 

जहां राजस्थान के कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौसा दौरे को लेकर भीड़ जुटाने में और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस को घेरते दिखाई दिए।

भाजपा से राजसभा सांसद और जयपुर की विद्याधर नगर सीट से प्रत्याक्षी दीया कुमारी ने प्रियंका गांधी के दौरे को पिकनिक करार देकर सियासी माहौल को गरमा दिया है। 

दीया कुमारी (Diya Kumari) ने प्रियंका गांधी के दौरे पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव शुरू होने पर वो अपनी शक्ल दिखाने आ रही हैं। 
आज भी सभा के बाद रणथंभौर जा रही हैं। ये सिर्फ यहां पिकनिक मनाने आती हैं, जनता की परवाह के लिए नहीं।

महिलाओं पर अत्याचार हो रहा था तब कहा थी ?

सांसद दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में जब महिलाओं पर अत्याचार हो रहा था। उनका उत्पीड़न और यौनशोषण की घटनाएं हो रही थी तब वो कहां थीं? 

पिछले 5 सालों में राजस्थान की महिलाएं जब यातनाएं सह रही थी तब आप कहां थीं? आप तो कांग्रेस की बड़ी महिला नेता हैं, लेकिन तब आप क्यों नहीं आईं? 

क्या आपने किसी पीड़ित के परिवार से मिलने की जरूरत समझी?

पिकनिक मनाने आती हैं और चली जाती हैं

दीया कुमारी ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका जी तो बस रणथंभौर में पिकनिक मनाने आती हैं और मनोरंजन कर वापस लौट जाती हैं। 

प्रदेश की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के दौरान उनकी पीड़ा जानते हुए कभी नहीं देखा। अब विधानसभा चुनाव है इसलिए आ रही हैं। 

क्या राजस्थान में नहीं लड़कियां

उन्होंने कहा कि प्रियंका कहती हैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। क्या राजस्थान की लड़की नहीं हैं। इन पर हो रहे अत्याचार की सुध क्यों नहीं लेती हैं। 

शेयर करें: