thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
Blog

इलाज के बदले अस्मत का आरोपी ​डाक्टर सुरेश सुंदेशा गिरफ्तार

thinQ360 thinQ360 19

भीनमाल में मरीज से दुष्कर्म के आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

HIGHLIGHTS

  1. 1 आरोपी डॉ. सुरेश सुंदेशा पुत्र भल्लाराम जाति माली उम्र 32 वर्ष निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर के पास, कस्बा भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालोर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा विस्तृत पूछताछ एवं आगामी अनुसंधान जारी है। 
doctor suresh sundesha  arrest from bhinmal district jalore rajasthan
इलाज के बदले अस्मत का आरोपी ​डाक्टर सुरेश सुंदेशा गिरफ्तार

जालोर | जालोर जिले की भीनमाल पुलिस ने एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के साथ Rape करने के आरोपी दंत चिकित्सक सुरेश सुंदेशा को गिरफ्तार कर लिया है।

उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने बताया कि एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया।  इसके बाद दुष्कर्म के मामले को लेकर मुकदमा संख्या 83/2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 384 व आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत दर्ज कर आरोपी डॉ. सुरेश की तलाश प्रारंभ की गई।

आरोपी गंगानगर भाग गया था। वहां से उसे पकड़कर पूछताछ की गई। मामले में आरोपियों ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

आरोपी डॉ. सुरेश सुंदेशा पुत्र भल्लाराम जाति माली उम्र 32 वर्ष निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर के पास, कस्बा भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालोर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा विस्तृत पूछताछ एवं आगामी अनुसंधान जारी है। 

इस टीम की रही भूमिका
जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण ने पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना की है। भीनमाल पुलिस स्टेशन से रामलाल, मदनलाल, रमेशचंद्र और भरत कुमार के साथ-साथ सीआई कार्यालय, भीनमाल से राकेश कुमार और गोपीलाल सहित टीम की भूमिका रही है।

यह था मामला
गौरतलब है कि भीनमाल में एक महिला ने आरोप लगाया कि चिकित्सक सुरेश सुन्देशा ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। आरोपी चिकित्सक ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। महिला ने सुसाइड नोट लिखकर जब आत्महत्या की कोशिश की तो पति को इसकी खबर हुई। बाद में इस संबंध में भीनमाल थाने में प्रकरण भी दिया गया, लेकिन अभी तक इस संबंध में आरोपी की ​गिरफ्तारी नहीं होने ने कई सवाल उठाए है। हद तो तब हुई जब आरोपी को थाने लाने के बावजूद पुलिस ने न जाने किस दबाव में छोड़ दिया।

पति को बताने की धमकी देकर करता ब्लैकमेल
महिला का आरोप है कि पति के घर नहीं होने का पता कर वह घर आ जाता था। इलाज के बहाने नंबर भी ले लिए थे। जब जल्दी आ जाती थी तो पूरे दिन उसे बैठाकर रखता था। सभी मरीज निकल जाने के बाद उसे अंदर बुलाता था। उसे वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाता था। कॉल काटने पर पति को बता देने की धमकी देता था। पुलिस ने पूछताछ की तो डॉक्टर भड़क गया, उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पीड़िता की 17 वर्षीय बेटी पर भी थी नजर
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि वॉट्सऐप मोबाइल पर उसकी 17 वर्षीय बेटी की डीपी लगी हुई थी। उस डीपी को देखकर आरोपी डॉक्टर कहने लगा आपकी बच्ची भी खूबसूरत है। उसकी बच्ची पर इसकी गलत नजरे हैं।

टैग: jalore bhinmal sirohi
शेयर करें: