thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

कहा- काले धन के निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं बेटे और बहू

desk desk 24

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि फर्जी कंपनी शिवनार होल्डिंग्स के जरिए वैभव का काला धन निवेश किया गया है और वैभव इस कंपनी के जरिए बोगस पेमेंट्स प्राप्त कर रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि फर्जी कंपनी शिवनार होल्डिंग्स के जरिए वैभव का काला धन निवेश किया गया है और वैभव इस कंपनी के जरिए बोगस पेमेंट्स प्राप्त कर रहा है। 
dr kirodi lal meena exposed money laundering against cm ashok gehlot son vaibhav gehlot

जयपुर | विधानसभा चुनावों से पहले पेपर लीक मामले में ईडी की कार्रवाई से सुलगती राजस्थान की राजनीति को भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने और भड़का दिया है। 

भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर गंभीर आरोप लगाकर जलती आग में घी डालने का काम कर दिया है।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ किरोड़ी लाल मीना राज्यसभा सांसद ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भ्रष्टाचार को लेकर  बड़े खुलासे किए हैं। 

ऐसे में चुनावों से पहले कांग्रेस की गहलोत सरकार पर संकट के बाद आते दिखाई दे रहे हैं। 

आदिवासी की जमीन पर अवैध कब्जा, बनाया होटल

सांसद किरोड़ी लाल मीणा का आरोप है कि वैभव गहलोत ने उदयपुर में एक आदिवासी की जमीन पर अवैध कब्जा करके होटल बनाया है।

सांसद मीणा का ये भी आरोप है कि सीएम के बेटे वैभव गहलोत ने मॉरीशस की शेल कंपनी के माध्यम से जयपुर के एक होटल में निवेश किया है।

इसी के साथ मीणा ने कहा कि फर्जी कंपनी शिवनार होल्डिंग्स के जरिए वैभव का काला धन निवेश किया गया है और वैभव इस कंपनी के जरिए बोगस पेमेंट्स प्राप्त कर रहा है।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली रोड पर ली मेरिडियन होटल में भी वैभव गहलोत हिमांशी की पार्टनर शिप है।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करती है और वे शुक्रवार यानि कल ईडी में इस बाबत केस दर्ज करवाएंगे। इन सबके प्रमाण हमारे पास है ED को सारे दस्तावेज दस्तावेज सौंपेंगे।

कार्रवाई की जगह होटल बनाने की अवैध अनुमति दी गई

सांसद मीणा का आरोप है कि हाईकोर्ट ने 2014 में होटल को गिराने का आदेश भी दिया था, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई।

बल्कि साल 2018 में 40 और होटल बनाने की अवैध अनुमति दे दी गई।

3. होटल फयर माउंट जयपुर एक कंपनी ट्राईटन होटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है। गहलोत ने एक शैल और फर्जी कम्पनी सिवनार होल्डींगस लिमिटेड के नाम पर 96,75,00,000/- रूपये मारीशियस से बेनामी रूप से निवेश किया गया है। 

प्रथम रूप से सिवनार होल्डींगस लिमिटेड एक फर्जी एवं शैल कम्पनी है जो कि मूल कंपनी जेटीसी फिड्सीरी सर्विसेट लिमिटेड मारीशियस के पते पर पंजीकृत है।

4. इसके प्रमाण ट्राइटन होटल एण्ड रिसोर्ट प्रा लि (फेयर मौन्ट) में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी रतनकान्त शर्मा एवं उनकी पत्नि श्रीमती जूही शर्मा की है व अन्य बेनामी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी वैभव गहलोत की सिवनार होल्डींगस लिमिटेड फर्जी एवं शैल मारीशियस की कम्पनी के नाम से है ।

शेयर करें: