अजमेर | Earthquake in Ajmer : राजस्थान के अजमेर जिले में आज सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला दिया।
मंगलवार सुबह स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में लगे लोग भूकंप के झटके आने से सहम गए।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजकर 9 मिनिट पर जिले के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
बताया जा रहा है कि, अजमेर के भिनाय समेत नागोला, देवलिया कला, बांदनवाड़ा सहित आसपास कई इलाकों में लोगों ने तेज आवाज के साथ भूकंप के झटके महसूस किए।