नई दिल्ली | Earthquake: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से भूकंप के झटकों ने लोगों को सहमा दिया है।
रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर में शाम 4 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.1 रिक्टर थी। भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।