thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

शिक्षा विभाग ने अश्लीलता के दोषी शिक्षकों को किया बर्खास्त

thinQ360 thinQ360 21

HIGHLIGHTS

  1. 1 चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और महिला शिक्षिका का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने पहले उन्हें निलंबित किया, फिर नौकरी से बर्खास्त कर दिया।
education department dismissed teachers guilty of obscenity

चित्तोडगढ | सरकारी स्कुल में कार्यरत शिक्षक और महिला शिक्षिका के अश्लील विडियों सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने पहले तो उनको संस्पेंड किया। लेकिन शिक्षा के मंदिर मे हुए इस कुकृत्य का विडियों जब राष्ट्रीय स्तर पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों ही शिक्षकों को सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

चित्तोडगढ के जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने सोमवार को एक आदेश जारी करते हुए दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। हम आपको बता दे कि रविवार को चित्तोडगढ जिले के गंगरार ब्लॉक के एक राजकीय प्राथमिक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अरविन्द नाथ व्यास और इसी स्कुल में कार्यरत एक महिला टीचर के अश्लील विडियों सोशल मिडिया पर वायरल हुए थे।

उसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और दोनों ही टीचर्स को संस्पेड कर दिया। उसके बाद शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनोें अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निदेश दिये उसके बाद दोनो ही अध्यापकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

शेयर करें: