जयपुर। 63वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का समापन समारोह गुरूवार को कोटा जिला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपरपज में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों का आव्हान किया कि सकारात्मकता के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारें और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित करें। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम रही अजमेर टीम एवं उप विजेता शाहपुरा व तृतीय स्थान पर रहे सीकर टीम को पुरस्कार दिए गए। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता में उप विजेता रहे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल में किसी की जीत तो किसी की हार होती है लेकिन आपने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खेल की भावना से खेला, यह सराहनीय है।