जयपुर । अतिवृष्टि और जलभराव से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए आवासन आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को राजधानी में जलभराव प्रभावित आवासीय योजनाओं का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना प्रताप नगर सेक्टर- 26, कुंदनपुरा के गंगा मार्ग स्थित ध्वलगिरि आवास योजना सहित मानसरोवर व अन्य इलाकों की आवासीय योजनाओं का निरीक्षण किया।

आवासन आयुक्त ने अधिकारियों को जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए नालों को दुरुस्त रखने सहित सभी आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने वर्तमान में जारी परियोजनाओं के काम में तेजी लाने एवं सामुदायिक भवनों का कार्य भी पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
