thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

ज्योति खंडेलवाल, चंन्द्रशेखर बैद, रविन्द्र सिंह भाटी सहित आधा दर्जन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

desk desk 16

जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और तारानगर से पूर्व विधायक चन्द्र शेखर बैद के साथ ही जयनारायण विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटीभाजपा में शामिल हुए। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और तारानगर से पूर्व विधायक चन्द्र शेखर बैद के साथ ही जयनारायण विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी भाजपा में शामिल हुए। 
ex jaipur mayor jyoti khandelwal chandrashekhar baid ravinder singh bharti joined bjp before rajasthan election 2023
Jyoti Khandelwal, Chandrashekhar Baid Join BJP

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बगावत का दौर जारी है। 

ऐसे शनिवार को कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कई कांग्रेसी और अन्य दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

इनमें कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर जयपुर की मेयर रह  चुकी ज्योति खंडेवाल (Jyoti Khandelwal) भी शामिल हैं। 

शनिवार को जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और तारानगर से पूर्व विधायक चन्द्र शेखर बैद के साथ ही जयनारायण विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी भाजपा में शामिल हुए। 

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने सभी को पार्टी का दुपट्टा ओढाकर व मिठाई खिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। 

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी (CP Joshi) ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  (Ashok Gehlot) संवैधानिक पद पर बैठकर ईडी के अधिकारियों को गाली दे रहे हैं। 

प्रदेश के सभी कर्मचारी उनके इस आचरण को देख रहे हैं कि एक मुख्यमंत्री किस कदर हार के डर से बौखलाकर कर्मचारी अधिकारियों के लिए इस प्रकार की भाषा का उपयोग कर रहे हैं।

अब समय आ गया है जब प्रदेश की जनता इस तरह गाली देने वाले और अपमान करने वाले मुखिया को विदा कर देगी। देश और दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विचारधारा के समर्थक बढ़ रहे हैं। 

देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों में विश्वास व्यक्त कर रही है, इससे कांग्रेस के कुनबे में खलबली मची हुई है। 

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोग देश को तरक्की करते हुए देख रहे हैं। 

इस बार के चुनावों में गहलोत सरकार विदा होने वाली है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बौखलाए हुए हैं और ईडी के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

इस बार भाजपा सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक बहुमत से सत्ता में आएगी।

राजेन्द्र राठौड़ बोले- ईडी से घबराए सीएम गहलोत झूठी घोषणाएं कर रहे हैं

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन कर रहे है। 

आचार संहिता लगने के बाद सत्तारूढ पार्टी इस प्रकार घोषणाए नहीं कर सकती लेकिन ईडी की जांच से घबराए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस प्रकार झूठी घोषणाएं कर रहे है। 

कांग्रेस से जुड़े हुए लोग अपमान और झूठ की राजनीती से तंग होकर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। 

कांग्रेस के भ्रष्टाचार की धीरे-धीरे कलई खुल रही है और पूरी कांग्रेस में हलचल हैं। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अब डबल इंजन की सरकार बनानी है और भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है।  

आज पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल जयपुर से सांसद का चुनाव लड चुकी है वहीं चन्द्रशेखर बैद के पिता चन्दनमल बैद कांग्रेस पार्टी से 8 बार विधायक व वित्त मंत्री रहे है।

राजस्थान की राजनीति में एक प्रतिष्ठित नेता के रूप में उनकी पहचान रही है। 

वहीं जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी के अलावा चूरू जिले के राजगढ के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदलाल पूनियां, झुंझुनूं के मंडावा से 2003 व 2008 में निर्दलीय प्रत्याशी रहे डॉ. हरी सिंह सहारण, राजस्थान धरोहर एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता सांवरमल महरिया, लक्ष्मणगढ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी केसर सिंह शेखावत तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी भीम सिंह बीका ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जैतारण के भाजपा नेता दातार सिंह आकोदिया, बदळ्यो बदळ्यो राजस्थान के संचालक अम्बरीश वर्धन सिंह, मधुरम सिंह आढ़ा, शिवसिंह पालावत, रघुवीर सिंह आदि ने रविन्द्रसिंह भाटी का स्वागत किया।

ravindra singh bhati in bjp

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जयपाल सिंह मांडोता, आप यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड, आप पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयुक्त सचिव सोमेन्द्र सिंह चौहान के अलावा आल इंडिया टैंट डेकोरेशन एवं वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल और कांग्रेस के वार्ड 41 के अध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत भी भाजपा में शामिल हुए। 

सभी को प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पार्टी का दुपट्टा ओढाकर व मिठाई खिलाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शेयर करें: