जयपुर | राजस्थान विधानसभा में ‘लाल डायरी’ लहराकर सत्तारूढ़ अशोक गहलोत की सरकार में हड़कंप मचाने वाले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
चुनावों से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने और कांग्रेस से मुंह मोड़कर शिवसेना का दामन थामने वाले राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) के खिलाफ उदयपुरवाटी पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है।
गुढ़ा के खिलाफ आईपीसी और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का केस दर्ज किया गया है।
गुढ़ा के खिलाफ गहलोत सरकार के कांग्रेस नेताओं से मारपीट का आरोप लगा है।