आग से अपनी जान बचाने के लिए छात्र कई खिड़की से कूदने को मजबूर हो गए।
इसी के साथ छात्र तारों के सहारे बिल्डिंग की तीसरे मंजिल से लटकते हुए नीचे उतरने लगे।
कुछ ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।
रस्सी के सहारे कूदने के चलते 4 छात्र जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।
कहां हुआ हादसा ?
जानकारी के अनुसार, आग लगने का ये हादसा दिल्ली के पोश इलाके बत्रा सिनेमा के पास ज्ञाना बिल्डिंग में हुआ है। यहां सिविल सर्विसेस का कोचिंग सेंटर चलात है।
इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
आग की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये आग बिल्डिंग के मीटर में लगी थी।
जिससे धुंआ ऊपरी मंजिल पर फैल गया और वहां मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया।
आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
इस पूरी घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंची।
पुलिस के अनुसार, 4 छात्र इस घटना में घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
गनीमत ये रही कि आज की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई कुछ एक छात्र चोटिल हुए हैं जिनको अस्पताल में पहुंचा दिया गया है।