नई दिल्ली । देश में लगातार हो रही सरेआम फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए लगता है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ निकल गया है।
यूपी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या करने के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार यानि आज सुबह कोर्ट गोलियों की आवाज से गूंज उठा।
सुबह कोर्ट खुला ही था कि फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।