सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी।
इस दौरान कार्यक्रम के बाद भंवर सिंह नाश्ता करने जा रहे थे। तभी एक युवक उनके पास आया और बात करने के बहाने साइड में ले गया और उन्हें गोली मार दी।
गोली की आवाज से मौके पर हंडकंप मच गया। आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े और आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।
लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा जिसे पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
बात करने के बहाने से साइड में ले जाकर हमला
जानकारी के मुताबिक, श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी।
इस दौरान कार्यक्रम के बाद भंवर सिंह नाश्ता करने जा रहे थे। तभी एक युवक उनके पास आया और बात करने के बहाने साइड में ले गया और उन्हें गोली मार दी।
गोली की आवाज से मौके पर हंडकंप मच गया। आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े और आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।
लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा जिसे पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। भंवर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष है आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही कार्यक्रम में मौजूद था और कार्यक्रम खत्म होने का इंतजार कर रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष सलाडिया नाश्ता करने के लिए जा रहे थे वैसे ही आरोपी ने उन्हें गोली मार दी।
पकड़े गए आरोपी का नाम दिग्विजय सिंह बताया गया है और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रहा है।
ये बात भी सामने आई है कि फायरिंग करने वाला आरोपी दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में उदयपुर जिलाध्यक्ष रह चुका है।
इसी के साथ 3 साल से वह श्री राजपूत करणी सेना में जिलाध्यक्ष था।
आरोपी को करीब 4 महीने पहले ही श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही वह नाराज चल रहा था।