thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनचाही

जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और असर

desk desk 26

बुद्ध पूर्णिमा यानि 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण कल यानि शुक्रवार रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।

HIGHLIGHTS

  1. 1 बुद्ध पूर्णिमा यानि 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण कल यानि शुक्रवार रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।
first lunar eclipse of year 2023 on 5 may know time sutak kal and effect
lunar eclipse 2023

जयपुर | Lunar Eclipse 2023: दुनिया में एक बार फिर से खगोलीय घटना होने जा रही है। जी हां, साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को हुआ था और अब साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है।

बुद्ध पूर्णिमा यानि 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण कल यानि शुक्रवार रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।

कई राशियां होंगी प्रभावित

ज्योतिषशास्त्रानुसार कल होने जा रहे चंद्र ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है। जिसके चलते मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण ?

5 मई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा।

यह ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा और इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

यह चंद्र ग्रहण एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर के अलावा न्यूजीलैंड और  ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। 

नहीं लगेगा सूतक काल 

5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा। ऐसे में इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण में ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले से सूतक कला शुरू होता है, जबकि सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है।

सनातन धर्म में हर तरह के ग्रहण को अशुभ माना गया है । सूतक काल से ही पूजा-पाठ और शुभ कार्य बंद रहते हैं ।

ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। किसी भी चीज की खरीदारी से भी बचना चाहिए और ग्रहण में भोजन नहीं पकाना चाहिए।

ग्रहण की समाप्ति के बाद से धार्मिक कार्य फिर से शुरू होते हैं।

बता दें कि कल लगने जा रहे चंद्र ग्रहण से 15 दिन पहले ही 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण लगा था।

इस सूर्य ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा गया था।

आपको ये भी बता दें कि, साल 2023 का अगला और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को होगा। 

शेयर करें: