बोले गहलोत, हम भी राम भक्त और सनातनी, गाय हमारी भी माता है
सिरोही, 19 अप्रैल | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिरोही दौरे के दौरान शुक्रवार शाम रेबारी समाज की सारणेश्वर धर्मशाला पहुंचे और रेबारी-देवासी समाज के स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान समाजबंधुओं ने अशोक गहलोत का 51 किलो की पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया।
उन्हें भगवान सारणेश्वर जी की तस्वीर भी भेंट की गई। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि कुछ लोगों ने सनातन धर्म का ठेका ले रखा है, वे लोग आम जनता में हमारे राम भक्त नहीं होने का भ्रम पैदा कर रहे हैं।


