राजस्थान पुलिस इन दिनों पूरे एक्शन के मोड में है और हर तरफ से अपराधियों की धरपकड़ जारी है. बीते दिनों क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही के बाद प्रदेशभर से राजस्थान पुलिस को सराहना मिल रही है.
साथ ही राजस्थान पुलिस ने भी अब अपनी इस सफलता को सेलिब्रेट करने का एक गजब का क्रिएटिव तरीका निकाला है और अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से मीम्स के साथ कुछ ऐसी पोस्ट की है जो अपराधियों को सन्देश देने के साथ ही यूजर्स को गुदगुदाने का मौका दे रही है.
राजस्थान पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की है जो क्रिएटिव तो है ही साथ में अपराधियों को एक सख्त मेसेज भी दे रही है. इन मीम्स पर ट्विटर यूजर्स ने भी काफी रोचक प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस की सराहना की है.
अब किसी का बदला नहीं लेगा 'फैजल'