जयपुर | राजस्थान में एक तबका यह दावा कर रहा था कि मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में जल शक्ति गजेन्द्रसिंह शेखावत की जिम्मेदारी बदली जा सकती है। कहा जा रहा था कि मोदी गजेन्द्रसिंह शेखावत के काम से संतुष्ट नहीं है। परन्तु एक दिन पहले केन्द्र सरकार की ओर से उन्हें जेड सुरक्षा दिए जाने और आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्री के काम की तारीफ करके उनके मुंह बंद कर दिए हैं।
यह बहुत पुरानी बात नहीं है, आज से सिर्फ तीन-चार साल पहले केवल 3 करोड़ घरों में नल लगे थे और अब 11 करोड़ घरों को नल से स्वच्छ जल मिल रहा है।
आज जिस द्रुत गति से विकास हो रहा है कांग्रेस के आंकड़े उसके सामने टिक नहीं पा रहे हैं।#HarGharJal pic.twitter.com/OOlO50dkEB
दरअसल गजेन्द्रसिंह शेखावत कहीं राजस्थान की राजनीति में विकल्प के रूप में उभर कर न आ जाएं इसलिए एक कैम्पेन चल रहा है। उस कैम्पेन के ठेकेदारों का यह दावा है कि मोदी कैबिनेट के विस्तार में गजेन्द्रसिंह शेखावत को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।