thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दे

desk desk 12

वासुदेव देवनानी ने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य तय कर, उस दिशा में मेहनत करके आगे बढना चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सके। अभिभावकों को भी बच्चों की रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए

HIGHLIGHTS

  1. 1 वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को यहां बिरला सभागार में आयोजित बचपन स्कूल के वार्षिक उत्सव को सम्‍बोधित किया।  वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।  देवनानी ने कहा कि बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार ही विषयों का चयन करना चाहिए
give children a chance to progress according to their abilities
childhood school annual festival
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा है कि बच्चों  को बचपन से ही उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चें  मन लगाकर सीखे। अभिभावक बच्चों पर पूरा ध्यान दें और अध्यापक बच्चों को सुसंस्कारित करें।

 
वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को यहां बिरला सभागार में आयोजित बचपन स्कूल के वार्षिक उत्सव को सम्‍बोधित किया।  वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।  देवनानी ने कहा कि बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार ही विषयों का चयन करना चाहिए।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य तय कर, उस दिशा में मेहनत करके आगे बढना चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सके। अभिभावकों को भी बच्चों की रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।
देवनानी ने कहा कि बच्चों को अच्छे, संस्कार, अच्छा वातावरण, सदव्यवहार और उनको सकारात्मक दिशा में बढने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों की समान रूप से होती है। ये सभी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा‍ और निर्वहन कर देश की प्रगति में सहभागी बने। इस मौके पर  मुकेश दाधीच,  बलदेव व्यास,  योगेश व्यास सहित प्राचार्य, अध्यापक, बच्चें और अभिभावक मौजूद थे।
शेयर करें: