जयपुर । मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने के लिए नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, पुलिस एवं सभी सबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से इस संबंध में गठित टास्कफोर्स की बैठक आयोजित करें तथा जिला स्तर पर जिला कलक्टर नशा रोकथाम के लिए मासिक बैठक आयोजित करें।

सुधांश पंत गुरूवार को शासन सचिवालय में आयोजित नार्को कॉर्डिनेशन सेन्टर तंत्र (एनसीओआरडी) की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर संचालित बार, पब, होटल, रेस्टोरेंट एवं शराब की दुकानों के बाहर अवैध मादक पदार्थ सेवन के संबंध में चेतावनी बोर्ड स्थापित करें और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।
