जयपुर | राजस्थान में होने जा रहा विधानसभा चुनाव यहां के नेताओं और प्रदेशवासियों के लिए किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं है।
जहां प्रत्याशी नाचते-गाते लोगों के बीच वोट मांगने पहुंच रहे हैं वहीं जनता भी उनका इसी तरीके से जमकर-नाच गाकर स्वागत कर रही है।
ऐसे में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी बार-बार लोगों के बीच नाचते दिखाई दे रहे हैं।
डोटासरा का एक बार फिर से डांस वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वारयरल हो रहा है।