जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस में बयानबाजी चरम सीमा पर पहुंचती दिख रही है।
जहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सवाई माधोपुर में परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित सभा में कांग्र्रेस पर जमकर निशाना साधते नजर आए।
वहीं इससे पहले राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने भी भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा।
राजस्थान में ईडी की छापेमारी को लेकर प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम ईडी से डरने वाले नहीं है।