जयपुर | राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शिक्षक भर्ती (teacher recruitment) के बाद अब एक और भर्ती परीक्षा में महिला आरक्षण (women's reservation) बढ़ाया है।
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण (women's reservation) 30 से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था।
भाजपा (BJP) ने विधानसभा चुनाव के समय अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो राजस्थान की महिलाओं को कई सौगात देगी। इसके बाद राजस्थान में भाजपा (BJP) की सरकार बनते ही वित्त मंत्री (Finance Minister) ने महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए मंजूरी जारी की थी।