सिरोही, राजस्थान | राजस्थान के गौरवशाली इतिहास और वीरांगनाओं को लेकर दिए गए हनुमान बेनीवाल के विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को सिरोही जिले के मांडाणी गांव में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर नारेबाज़ी की और हनुमान बेनीवाल का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान "हनुमान बेनीवाल मुर्दाबाद", "राजस्थान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि बेनीवाल का बयान नारी सम्मान और राजस्थान की संस्कृति पर सीधा प्रहार है।
“ऐसे नेताओं को नहीं मिलनी चाहिए राजनीतिक जगह” – ग्रामीणों की तीखी प्रतिक्रिया
विरोध प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने वाले नेताओं को किसी भी सूरत में राजनीतिक मंच पर जगह नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि हनुमान बेनीवाल को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए और ऐसे बयानों से परहेज करना चाहिए जो प्रदेश की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।