thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सांसद हनुमान बेनीवाल बोले- फेल होंगे भाजपा-कांग्रेस के दावे, पहले भी सत्ता से बेदखल किया था दोनों को

desk desk 21

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने भाजपा और कांग्रेस के दावों को फेल करार दिया है। उन्होंने कहा कि ना ही भाजपा और ना ही कांग्रेस, हम जीत रहे हैं। 20233 में 57 सीटों पर हमने चुनाव लड़ा तो भाजपा सत्ता से बेदखल हो गई और कांग्रेस सरकार 5 साल तक वेंटिलेटर पर रही।

HIGHLIGHTS

  1. 1 नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने भाजपा और कांग्रेस के दावों को फेल करार दिया है। उन्होंने कहा कि ना ही भाजपा और ना ही कांग्रेस, हम जीत रहे हैं। 20233 में 57 सीटों पर हमने चुनाव लड़ा तो भाजपा सत्ता से बेदखल हो गई और कांग्रेस सरकार 5 साल तक वेंटिलेटर पर रही।
hanuman beniwal reject bjp and congress victory claims in rajasthan election 2023
Hanuman Beniwal

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सामने आए एग्जिट पोल्स ने कई पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है। 

हालांकि, प्रदेश में मुख्य तौर पर खिताबी जंग भाजपा और कांग्रेस के बीच में है। लेकिन गुरूवार शाम सामने आए कुछ एग्जिट पोल्स में भाजपा को पूर्ण बहुमत तो कुछ में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। 

इसके बावजूद दोनों ही पार्टियों के दिग्गज खुद की पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। 

जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का कहना है कि एग्जिट पोल में आंकड़े कुछ भी सामने आए हो, लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। 

इसी के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) का भी यही कहना है कि कांग्रेस ने बेहतरीन प्रबंधन और रणनीति से चुनाव लड़ा है। ऐसे में कांग्रेस 100 प्रतिशत सरकार बनाएगी।

इन सबके बीच राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के जीत के दावों को नकार दिया है।

क्या कहना है हनुमान बेनीवाल का ? 

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने भाजपा और कांग्रेस के दावों को फेल करार दिया है। 

उन्होंने कहा कि ना ही भाजपा और ना ही कांग्रेस, हम जीत रहे हैं। 20233 में 57 सीटों पर हमने चुनाव लड़ा तो भाजपा सत्ता से बेदखल हो गई और कांग्रेस सरकार 5 साल तक वेंटिलेटर पर रही।

अब 2023 में साबित किया कि जनता भी तीसरे विकल्प में भविष्य देख रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के दावे फेल साबित होंगे। 

वहीं, इधर एग्जिट पोल में बहुमत मिलने से उत्साहित भाजपा ने इस बार कमल की सरकार बनने का दावा किया है। 

भाजपा विधायक व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) का कहना है कि भाजपा 125 से 130 सीटें जीत रही हैं। 

इस बार बढ़ा हुआ मतदान कांग्रेस के खिलाफ लोगों का गुस्सा है। लोगों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों को सिरे से नकार दिया है।

शेयर करें: