thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

20 जेसीबी, 11 क्विंटल फूल से ’वेलकम’, बोले- कोई कमजोर आदमी होता तो दब जाता

desk desk 13

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को सम्मान देने के लिए उनके समर्थकों ने 20 जेसीबी को दोनों ओर खड़ा किया और खुद भी उन पर खड़े होकर करीब 11 क्विंटल फूल बरसाए। ये नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी फिल्म की शूंटिंग हो रही हो।

HIGHLIGHTS

  1. 1 नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को सम्मान देने के लिए उनके समर्थकों ने 20 जेसीबी को दोनों ओर खड़ा किया और खुद भी उन पर खड़े होकर करीब 11 क्विंटल फूल बरसाए। ये नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी फिल्म की शूंटिंग हो रही हो।
hanuman beniwal unique welcome for 20 jcbs and 11 quintals  flowers in nagaur
Hanuman Beniwal

नागौर | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का ऐसा स्वागत हुआ जो पहले कभी किसी ने भी नहीं देखा गया होगा।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को सम्मान देने के लिए उनके समर्थकों ने 20 जेसीबी को दोनों ओर खड़ा किया और खुद भी उन पर खड़े होकर करीब 11 क्विंटल फूल बरसाए।

ये नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी फिल्म की शूंटिंग हो रही हो।

बजरी माफियाओं के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन

दरअसल, नागौर सांसद बेनीवाल के इस तरह से स्वागत करने के पीछे बजरी माफियाओं को करारा जवाब देना था।

सोमवार को बेनीवाल के नेतृत्व में बजरी माफियाओं के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया था। जिसमें भाग लेने के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हुए थे।

इस दौरान उनके समर्थकों ने बजरी माफियाओं के मुख्य हथियार के रूप में काम आने वाली जेसीबी पर खड़े होकर बेनीवल पर फूलों की वर्षा कर माफियाओं को चेताने का काम किया।

नागौर के रियां में हुए इस हल्ला बोल प्रदर्शन में हजारों की संख्या में हनुमान बेनीवाल के समर्थकों ने भाग लिया। 

इसी के साथ सांसद बेनीवाल ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लीज धारक मेघराज सिंह और उसके समूह के बजरी खनन के पट्टे निरस्त करने के लिए आवाज उठाई।

बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में लीज के नाम पर बजरी के व्यापार में बड़ा अवैध लेन-देन हुआ है जिसकी जांच ईडी से करवाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजना चाहिए।

आरएलपी सुप्रिमो ने कहा कि आज बजरी माफिया राजस्थान में समानांतर सरकार चला रहा है और भाजपा-कांग्रेस के नेताओं का खर्चा वहन कर रहा है। जिसके चलते माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

बजरी माफिया पुलिस और लोगों पर लगातार हमलों की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 

शेयर करें: