thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से वोट पाती को मिला प्रोविजनल सर्टिफिकेट

desk desk 24

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ के नाम प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया गया है

HIGHLIGHTS

  1. 1 स्वीप गतिविधियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी  काना राम की पहल पर प्रत्येक विद्यालय और विद्यार्थियों ने इस नवाचार को सफल बनाया है। विद्यार्थियों की लिखी वोट पातियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान ने भी सराहा है
hanumangarh name world record
विश्व रिकॉर्ड

जयपुर । हनुमानगढ़ के 81 हजार 220 विद्यार्थियों ने ‘एक पाती माता-पिता के नाम‘ वोट पाती‘ लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिले में 16 अप्रैल, 2024 को 1 दिन, 1 समय और 1 घंटे में वोट पातियां लिखी गई।

इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ के नाम प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया गया है।  वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि  प्रथम भल्ला ने यह जानकारी दी।

स्वीप गतिविधियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी  काना राम की पहल पर प्रत्येक विद्यालय और विद्यार्थियों ने इस नवाचार को सफल बनाया है। विद्यार्थियों की लिखी वोट पातियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान ने भी सराहा है। 

जिला नोडल स्वीप अधिकारी सुश्री सुनीता चौधरी ने बताया कि जिले में शत—प्रतिशत मतदान के लिए ‘वोट पाती‘ लिखाई गई। उन्होंने लेखन के बाद घर पर अपने माता-पिता को अपना मतदान संदेश पढ़कर सुनाया है।  पूरी उम्मीद है कि बच्चों की अपील से एक भी परिवार मतदान से नहीं छूटेगा।

उन्होंने जिलेवासियों से 19 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 तक मतदान के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पानी, छाया और व्हीलचेयर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी मतदाता को मतदान में परेशानी नहीं आएगी।

शेयर करें: