तीन अक्टूबर से खाली था पद
गौरतलब है कि पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वाईके सिन्हा का कार्यकाल 3 अक्टूबर को खत्म हो गया था। इसके बाद से ही ये पद रिक्त पड़ा था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में हीरालाल सामरिया को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।
सामरिया की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद सूचना आयुक्त के आठ पद रिक्त हैं। आयोग में इस समय दो सूचना आयुक्त हैं।
इससे पहले सामरिया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
वे साल 1985 में तेलंगाना कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार के साथ विभिन्न क्षेत्रों बिजली, ऊर्जा, परिवहन, नगरपालिका, सिंचाई, कल्याण आदि में काम किया।
सामरिया ने वाणिज्यिक कर आयुक्त, आबकारी और आयुक्त ट्रांसपोर्ट के रूप में कार्य किया।
इसके अलावा बिजली वितरण कंपनी आंध्र प्रदेश के सीएमडी और आंध्र प्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पाेरेशन के सीएमडी, सिंचाई विभाग में सचिव, भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव रहे।
वो हैदराबाद में प्रमुख सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि उन्होंने साल 1982 में एमएनआईटी जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय से बीई (सिविल) ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की थी।