शिमला | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
जिस जगह उनके हेलीकॉप्टर को लैंड करना था वहां हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया, जिसके बाद पायलट ने समझदारी और सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को दूसरी जगह पर उतारा।
सीएम सुक्खू के साथ अन्य कई नेता भी हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। सभी सुरक्षित है।
दरअसल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों शिमला के दौरे पर हैं और बारिश के चलते हुए भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच कर आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं।