जयपुर | होली कब है? अर्रे! भाई होली सोमवार को यानि आज ही है। रंगों के त्योहार होली के तारीख को लेकर इस बार लोगों में बहुत ज्यादा कन्फ्यूज है।
इतना ही नहीं कन्फ्यूजन के कारण लोग भी दो भागों में बंट गए हैं। कुछ जगहों पर 6 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है तो वहीं कई जगहों पर 7 मार्च को होलिका दहन का कार्यक्रम तय है।
लेकिन भक्ति के साथ मस्ती का दो दिवसीय होली का त्योहार राजस्थान में तो आज ही मनाया जाएगा। होलिका दहन के साथ पहले दिन भक्ति तो मंगलवार को धुलंडी पर रंग गुलाल का रंग चढ़ेगा।
क्या रहेगा होलिका दहन का समय?
होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 6ः28 से 6ः38 तक रहेगा।