जिसके चलते प्रदेश में अब तक 15 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और न जाने कितने ही पशु-पक्षी अपनी जान गंवा चुके हैं।
आंधी-तूफान ऐसा आता है कि जाने के बाद तबाही का मंजर पीछे छोड़ जाता है।
सड़कों पर से वर्षों पुराने आसमान छूत पेड़ जमीं पर धराशायी हो रहे हैं तो बिजली के खंभें तारों के साथ झूले की भांति झूल रहे हैं।
विज्ञापनों के होर्डिंग्स बिना पैसा वसूल किए ही लोगों के पावों तले कुचले जा रहे हैं।
इसी बीच एक ऐसा नजारा भी सामने आया जिसे लाइव देखने वालों का तो कलेजा ही कांप उठा।
नागौर जिले में रविवार को आए तूफान से शहर के खत्रीपुरा क्षेत्र में एक विशाल मोबाइल टॉवर ऐसे जमींदोज हो गया जैसे कोई सूखा तिनका हो।
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। जिसे दिखकर किसी के भी होश उड़ सकत हैं।
गनीमत ये रही की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन नुकसान बड़ा हुआ है।
इस मोबाइल टावर ने गिरते समय कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते मकानों को नुकसान हुआ है।
तेज हवाओं में मकानों की छतों पर लगे टिन शेड ऐसे उड़ रहे हैं जैसे कोई ताश का पत्ता उड़ गया हो।
प्रदेश में चल रहे इस आंधी-तूफान ने विद्युत विभाग को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है।