जयपुर | केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में, राजस्थान के उन अधिकारियों की हैसियत लगातार बढ़ रही है, जिन्हे राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने लगभग किनारे कर दिया था।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश में राजस्थान कैडर के सुधांश पंत को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है, वहीँ वरिष्ठ आईएएस रजत मिश्रा को रसायन विभाग में सचिव का जिम्मा दिया गया है।
इसी के साथ केंद्र में छह विभागों में राजस्थान कैडर के सचिव हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिए जाने से पहले सुधांश पंत के पास पोर्ट, शिपिंग एवं वाटरवेज की जिम्मेदारी थी।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलात विभाग के अतिरिक्त सचिव रहे रजत कुमार मिश्र का सचिव पद के लिए एम्पैनलमेंट होने के बाद राजस्थान कैडर के पांच अधिकारी सचिव बन गए हैं।