thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सीएम गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो किया अपलोड, पुलिस में मामला दर्ज

desk desk 32

पुलिस के अनुसार बजरंग विहार शिप्रापथ निवासी परमेश्वर लाल ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत कर्ता ने कहा है कि हेमराज नाम के एक व्यक्ति का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपलोड किया गया है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 पुलिस के अनुसार बजरंग विहार शिप्रापथ निवासी परमेश्वर लाल ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत कर्ता ने कहा है कि हेमराज नाम के एक व्यक्ति का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपलोड किया गया है। 
indecent remarks video upload against cm gehlot case registered in jaipur
Ashok Gehlot

जयपुर |  राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद जयपुर के विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया गया हैं। 

सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने जान-बूझकर एक इंटरव्यू  बनाकर फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड किया है जिसमें सीएम गहलोत के लिए अभद्र टिप्पणी की है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया और पुलिस को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करना पड़ा।

अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच विधायकपुरी थाना इंचार्ज राजेश गौतम कर रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार बजरंग विहार शिप्रापथ निवासी परमेश्वर लाल ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

शिकायत कर्ता ने कहा है कि हेमराज नाम के एक व्यक्ति का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपलोड किया गया है। 

वीडियो में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपत्ति जनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

इस वीडियो में अभद्रता के साथ-साथ धमकी भरी भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठ रही थी।

पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का ये कोई पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में दौसा के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। 

जिन पर आरोप था कि इन लोगों ने लोकगीतों के माध्यम से मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

शेयर करें: