जयपुर | केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि स्वच्छता अब जन-आंदोलन बन गया है। "स्वच्छता ही सेवा 2024" अभियान के तहत आज नई दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए मंत्री महोदय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के परिवर्तनकारी प्रभाव का उल्लेख किया, जिसने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और जो देश के भविष्य को आकार दे रहा है।

मंत्री महोदय ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले से दिए गए पहले भाषण के दौरान स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा किए हुए 10 साल हो चुके हैं। गोयल ने कहा, "आज जब हम पूरे देश में यात्रा करते हैं
तो हम इस अभियान के कारण से आए उल्लेखनीय बदलाव को देखते हैं। घरों में शौचालय बन गए हैं, गांव अब खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं और लोगों में जागरूकता पैदा होने के कारण वे सड़कों पर कचरा फेंकने से संकोच करने लगे हैं।"