thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

देश में 14 मौत के बीच सामने आए कोरोना के 4,283 नए मामले, अब एक्टिव केस करने होंगे कम

desk desk 19

देश में हर रोज मिल रहे कोरोना पॉजिटिवों की तो देश में आज यानि सोमवार को कोरोना 4 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान 6037 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 देश में हर रोज मिल रहे कोरोना पॉजिटिवों की तो देश में आज यानि सोमवार को कोरोना 4 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान 6037 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।
india registered 4283 new covid cases  among 14 deaths in last 24 hours
Covid 19

नई दिल्ली | भारत में पिछले दो-तीन दिन से कोरोना संक्रमण के नए मामले कुछ कम दर्ज किए जा रहे है, लेकिन अभी भी इसका कहर बरकरार है। 

कोरोना से होने वाली मौतों पर अभी भी लगाम नहीं लग पाई है और पिछले 24 घंटे के दौरान 14 लोगों की मौत होना सामने आया है। 

अगर बात की जाए देश में हर रोज मिल रहे कोरोना पॉजिटिवों की तो देश में आज यानि सोमवार को कोरोना 4 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान 6037 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

बता दें कि इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 5 हजार 874 नए केस सामने आए थे और 25 लोगों की मौत दर्ज हुई थी।

राहत की बात ये भी देखी गई है कि सोमवार को देश में 25 दिन बाद 5 हजार से कम नए केस दर्ज किए गए हैं।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या भी कम होने लगी है। 

मौजूदा समय में देश में 47 हजार 246 कोरोना मरीज है। ऐसे में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 4,43,70,878 हो गई।

इसी के साथ सोमवार को दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.92 प्रतिशत रही तो वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसके अलावा राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोना टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

टैग: Corona Covid 19
शेयर करें: