कुपवाड़ा | भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी पाते हुए आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है और एक आतंकी को मार गिराया है।
रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने ज्वाइट ऑपरेशन को अंजाम देते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है।
पूरे इलाके में सेना और पुलिस का तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी का दूसरा साथी जंगल में कही छिपा हुआ हैं और रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहा है।