जयपुर। मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली के पृथ्वीराज रोड़ स्थित राजस्थान हाउस (Rajasthan House) के पुनर्निर्माण कार्यो (reconstruction works) का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में और अधिक गति लाते हुए तय समय-सीमा में इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि समय-सीमा के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऐतिहासिक राजस्थान हाउस (Rajasthan House) के पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। 136 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस राजस्थान हाउस के 2 बेसमेंट स्ट्रक्चर (basement structure) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
लोअर और अपर बेसमेंट (Lower and Upper Basement) में हवा के लिए प्रइपलाइन (duct) लगाने तथा फायर फाईटिंग के लिए पाईप इत्यादि लगाने का कार्य प्रगति पर है।