भजनला शर्मा गुरुवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर पेपरलीक प्रकरण में गठित एसओजी टीम द्वारा पेपरलीक प्रकरणों में कार्यवाही की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेपरलीक जैसे प्रकरण युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हैं तथा एसओजी द्वारा इस अनुकरणीय कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन और युवाओं का कानून व्यवस्था में विश्वास मजबूत हुआ है
जो प्रदेश के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एसओजी टीम सही दिशा में कार्रवाई कर रही है तथा इस प्रकिया में निरन्तरता बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशिष्ठ एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने एसओजी के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि इन प्रकरणों की जांच के लिए टीम को आवश्यक सभी संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के गठन के साथ ही पेपरलीक एवं नकल गिरोह के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। गठित एसआईटी टीम द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की त्वरित जांच, मुकदमों की प्रभावी पैरवी करने, गिरोहों की सम्पत्ति जब्त करानेे जैसी प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक, एसओजी विजय कुमार सिंह ने पेपरलीक प्रकरणों में एसओजी द्वारा की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, महानिरीक्षक पुलिस मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं सतर्कता गौरव वास्तव सहित एसओजी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।