जयपुर | राजस्थान में सियासी झटकों के बीच भूकंप के झटके लगना भी लगातार जारी है। सोमवार को राजधानी जयपुर की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से धूंज गई है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से सोमवार को 4.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेशनल केन्द्र फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल रहा और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। इसका केंद्र एक बार फिर से नेपाल के 10 किमी अंदर रहा।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों और ऑफिसों से बाहर दौड़ पड़े।
हालांकि, अभी तक की जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।