जैसलमेर: जैसलमेर (Jaisalmer) को आधुनिक रेलवे स्टेशन से नई सौगात मिली है। 29 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) जैसलमेर-दिल्ली (Delhi) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
जैसलमेर की मरु नगरी को अपने आधुनिक एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित हो चुके रेलवे स्टेशन से यह पहली बड़ी सौगात मिल रही है। यह नई एक्सप्रेस रेलसेवा जैसलमेर से जोधपुर-फलोदी होकर दिल्ली के शकूर बस्ती तक जाएगी। यह इस रूट पर चलने वाली तीसरी ट्रेन होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा।
यह नई सेवा जैसलमेर के निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए राजधानी तक सीधी और सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगी। यह ट्रेन जैसलमेर से शकूर बस्ती (दिल्ली) तक का सफर 16 से 16:30 घंटे में पूरा करेगी, जो पूर्व में चल रही दोनों ट्रेनों से डेढ़ से 2 घंटे कम है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।