जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर होली से पहले ही जाट महाकुंभ के रंग में रंग गई है। रविवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जाट महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। जिसमें राजस्थान ही नहीं अपितु देश के कई हिस्सों से जाट नेता और जाट समाज के गणमान्य लोग शिरकत करने पहुंचे हैं।
इस जाट महाकुंभ में समाज के लोगों ने ऐलान किया है कि अब जाट पीछे नहीं रहेंगे। जाट नेता पांचाराम ने लोगों को अपने संबोधन में कहा कि, जाटों को राजनीतिक रूप से पीछे रखा गया है लेकिन, अब जाट पीछे नहीं रहेंगे।
इस जाट महाकुम्भ में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, महाराजा विश्वेन्द्रसिंह, दुष्यंत सिंह, हनुमान बेनिवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के अलावा राजस्थान के सभी जाट जनप्रनिधि मौजूद है।
इस जाट महासभा के आयोजन का बीड़ा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील की पहल पर विजय पूनिया और रणवीर पहलवान समेत समाज के कई अन्य प्रतिनिधियों ने उठाया है।