जयपुर | जयपुर शहर में एक महाकुंभ हो रहा है। आयोजन करीब 100 साल बाद हो रहा है। जाट महाकुंभ के तौर पर जाट समाज का सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है। जयपुर में पांच मार्च 2023 को विद्याधर नगर स्टेडियम में लाखों की संख्या में जाट समाज के लोग जुटें। इसकी तैयारियों की कैंपेन समिति के संयोजक के. राम ने हमारे से बात की।
के. राम सेवानिवृत्त आईपीएस हैं और पूर्वोत्तर के राज्यों में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के तौर पर सेवाएं दी हैं। जाट समाज में काफी बड़ा नाम आपका रहा है। अन्य समाज में आपको आदर और विचारधारा के उन्नत व्यक्ति के रूप में माना जाता है।
के. राम ने बताया कि क्षत्रिय समाज के इवेंट में एक सकारात्मक इमेज बनी और यह एक तरह का कॉम्पिटेटिव स्पिरिट है। जाट समाज भी 100 साल पहले जो पुष्कर में इस तरह का आयोजन कर चुका है।
जिसका आयोजन भरतपुर महाराजा ने किया था। के. राम ने कहा कि अब 100 साल बाद आज समाज का स्टैंड कहां है और समाज राष्ट्र के उत्थान और मजबूती में कैसे ज्यादा बढ़ चढ़ के हिस्सा ले सकता है और समाज के सामने जो चुनौतियां है। उसमें चिंतन करके आगे का रोड मेप क्या होना चाहिए। इस पर काम होगा।