राजस्थान की राजधानी जयपुर में कल प्रदेशभर से जाट समाज के लोग विद्याधर नगर स्टेडियम में राजस्थान जाट महासभा द्वारा आयोजित जाट महाकुंभ में एकत्रित होने वाले है,जिसको लेकर तैयारियां अब अंतिम रूप में है.

कैसी है तैयारियां
जाट महाकुंभ को लेकर अब विद्याधर नगर स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील ने खुद विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए. ThinQ 360 से बता करते हुए राजाराम मील ने कहा कि कल राजस्थान में अब हुई इस तरह की रैलियों के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे और जाट समाज पूरे राजस्थान में एक सकारात्मक संदेश देगा.

