जयपुर | 55 साल तक भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे कैलाश मेघवाल का अचानक से पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलना और पार्टी का उनको निलंबित करना राजनीतिक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पार्टी से निलंबित होने के बाद भी कैलाश मेघवाल अड़े हुए है और अब भाजपा के खिलाफ ही चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है।
89 साल की उम्र में भी मेघवाल राजनीति में इस तरह से एक्टिव है जिस तहर से उन्होंने कभी बूटा सिंह को हराकर तहलका मचाया था।
मेघवाल एक बार फिर से राजस्थान की शाहपुरा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार दिख रहे हैं। मेघवाल अपने राजनीतिक करियर में 3 बार सांसद रहे और 6 बार के विधायक रह चुके हैं। इसी के साथ वे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।